
एआई की बुनियादी बातें
Outline
कॉन्टेंट के बारे में जानकारी
जनरेटिव एआई क्या है?
आपने जनरेटिव एआई शब्द कहीं न कहीं ज़रूर सुना होगा. इसे अक्सर जेन एआई भी कहा जाता है. बुनियादी तौर पर, जेन एआई अनुमान लगाने वाली एक मशीन है. सर्च इंजन जहां पहले से मौजूद फ़ाइलों को ढूंढता है, वहीं जेन एआई को इंसानों के बनाए गए कॉन्टेंट की एक बड़ी "लाइब्रेरी" की मदद से पैटर्न समझने की ट्रेनिंग दी जाती है. इस कॉन्टेंट में टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, और कोड शामिल हैं. जब एआई को कोई प्रॉम्प्ट (निर्देश) दिया जाता है, तो अनुमान लगाने के जो पैटर्न इसने सीखे हैं उनका यह विश्लेषण करता है. इसके बाद, यह शब्दों, पिक्सल या कोड के सबसे संभावित क्रम को जोड़कर कुछ नया बनाता है.
एआई किस तरह एजुकेटर के काम आता है?
एआई, पैटर्न को समझता है. इसलिए, यह आपकी क्लास के लिए एक बेहतरीन टूल है. यह मुख्य रूप से दो तरीकों से मदद करता है:
कनेक्शन बनाना (स्कीमा बनाना): अगर किसी छात्र या छात्रा को कोई मुश्किल सिद्धांत समझने में परेशानी हो रही है, तो एआई से उससे मिलते-जुलते उदाहरण तुरंत जनरेट किए जा सकते हैं. उदाहरण के लिए, यह भौतिक विज्ञान के किसी सिद्धांत को क्रिकेट के खेल से तुलना करके समझा सकता है. इससे छात्र-छात्राओं को नई जानकारी को अपनी जानी-पहचानी चीज़ों से जोड़कर समझने में मदद मिलती है.
एक से ज़्यादा फ़ॉर्मैट (अलग-अलग तरीके): इसकी मदद से किसी आइडिया को कई अलग-अलग फ़ॉर्मैट में तुरंत बदला जा सकता है.
आपको एआई की इन सुविधाओं का फ़ायदा मिल सके, इसके लिए Google ने Gemini और Gemini Notebook जैसे टूल उपलब्ध कराए हैं.
एआई का सुरक्षित और ज़िम्मेदारी के साथ इस्तेमाल: "निगरानी में काम करने वाला एआई मॉडल"
हालांकि, एआई के ये टूल काफ़ी मददगार हैं, लेकिन ये एजुकेटर की जगह नहीं ले सकते. ये टूल पूरी तरह से आपके पेशेवर अनुभव और विशेषज्ञता पर निर्भर होते हैं.
एआई एक अनुमान लगाने वाली मशीन है. यह सिर्फ़ "सबसे ज़्यादा संभावित" अगले शब्द का अंदाज़ा लगाती है. इसलिए, इससे मिलने वाले जवाबों में कभी-कभी इंसानी पक्षपात दिख सकता है या गलत तथ्यों को पूरे भरोसे के साथ पेश किया जा सकता है. इस तरह के इवेंट को "गलत या गुमराह करने वाली जानकारी" कहा जाता है.
एआई का इस्तेमाल नैतिक और सुरक्षित तरीके से करने के लिए, हमेशा निगरानी में काम करने वाला एआई मॉडल तरीका अपनाएं: एआई सिर्फ़ पहला ड्राफ़्ट उपलब्ध कराता है. आखिरी फ़ैसला हमेशा आपका ही होगा.
एआई से मिली जानकारी को छात्र-छात्राओं के साथ शेयर करने से पहले पढ़ाने के अपने अनुभव का इस्तेमाल करें और उसे ज़रूर पढ़ें. साथ ही, देखें कि वह सही है या नहीं और ज़रूरी होने पर उसमें बदलाव करें.
स्कूल से मिले Google खाते या संस्थान के आईडी का इस्तेमाल करने पर, आपको एंटरप्राइज़-ग्रेड की डेटा सुरक्षा मिलती है. साथ ही, आपके डेटा का इस्तेमाल एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए नहीं किया जाता.
हम सुरक्षित टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Generative AI in Google Workspace Privacy Hub पर जाएं.
डेमो
सिलसिलेवार निर्देशों वाली इस गाइड में, Gemini के साथ पहली बार इंटरैक्ट करने का तरीका बताया गया है. इसमें आपको Gemini को सुरक्षित तरीके से ऐक्सेस करने के बारे में जानकारी मिलेगी. साथ ही, यह भी पता चलेगा कि रोज़ाना पढ़ाने की तैयारी करने में एआई आपकी मदद कैसे कर सकता है.
प्रैक्टिस करें
अब जब आपको एआई के काम करने का तरीका पता चल गया है, तो इसे खुद आज़माएं. इस प्रैक्टिस सेशन में, हम देखेंगे कि एआई काम के अलावा आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को मैनेज करने में कैसे मदद कर सकता है. खास तौर पर, परिवार के साथ सुकून भरा दिन बिताने की योजना बनाने में.
एआई के साथ अपना पहला सेशन किसी की मदद के बिना खुद पूरा करने के लिए, यहां दिया गया तरीका अपनाएं.
पहला चरण: अपना सेशन खोलें और उसे सुरक्षित करें
अपने ब्राउज़र में नया टैब खोलें और gemini.google.com पर जाएं.
पक्का करें कि आपने सुरक्षित तरीके से साइन इन किया हुआ है.
नए सिरे से शुरुआत करने के लिए, "नई चैट" पर क्लिक करें.
दूसरा चरण: प्रॉम्प्ट को कॉपी करें और इसे अपनी ज़रूरत के मुताबिक़ बनाएं
हम एआई को आपके निजी ट्रैवल और टाइम-मैनेजमेंट असिस्टेंट के तौर पर काम करने के लिए कहेंगे. नीचे दिए गए टेक्स्ट बॉक्स को कॉपी करें और उसे Gemini की चैट विंडो में चिपकाएं. इसके बाद, ब्रैकेट में दी गई जानकारी को अपनी ज़रूरत के हिसाब से बदलें.
इस प्रॉम्प्ट को कॉपी करें और इसमें अपनी ज़रूरत के मुताबिक़ बदलाव करें: "एक स्थानीय ट्रैवल असिस्टेंट की तरह काम करो. [अपने शहर का नाम डालें, जैसे कि मुंबई, दिल्ली या बेंगलुरु] में चार लोगों के परिवार के लिए, वीकेंड पर आराम से घूमने का प्लान बनाने में मेरी मदद करो. परिवार में दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 8 और 12 साल है. प्लान में सुबह के समय बाहर घूमने, दोपहर में किसी अच्छी जगह पर पारंपरिक खाने का आनंद लेने, और शाम को किसी आरामदेह गतिविधि का विकल्प शामिल होना चाहिए. यात्रा में लगने वाला समय कम से कम होना चाहिए."
अपनी निजता बनाए रखने के लिए, सिर्फ़ सामान्य जानकारी दें. उदाहरण के लिए, घर का पता या परिवार के सदस्यों के नाम बताने के बजाय अपने शहर का नाम बताएं, जैसे कि "दिल्ली" या "बेंगलुरु".
प्रॉम्प्ट को चिपकाने के बाद, सबमिट करें (ऐरो) बटन पर क्लिक करें.
तीसरा चरण: अपने एआई असिस्टेंट की परफ़ॉर्मेंस का आकलन करें
देखें कि एआई आपके वीकेंड का प्लान कैसे तैयार करता है. प्लान तैयार होने पर, एक विशेषज्ञ के तौर बस एक मिनट निकालकर देखें कि प्लान कितना सही है:
तथ्यों की जांच: क्या एआई ने ऐसी जगहों के सुझाव दिए हैं जो असल में आपके शहर में मौजूद हैं?
व्यावहारिकता की जांच: क्या टाइमलाइन असल में मुमकिन है या इसमें एक ही दोपहर में बहुत ज़्यादा गतिविधियां शामिल करने की कोशिश की गई है?
बदलाव करना: याद रखें, यह सिर्फ़ एक बातचीत है! अगर आपको सुझाया गया रेस्टोरेंट पसंद नहीं आता है, तो बस यह टाइप करें: "लंच के लिए सुझाए गए रेस्टोरेंट की जगह कोई ऐसा रेस्टोरेंट सुझाओ जहां सिर्फ़ शाकाहारी खाना मिलता हो" और Enter दबाएं.
चौथा चरण: नया सेशन शुरू करें
जब आप प्लान से संतुष्ट हो जाएं, तो अपनी वर्चुअल डेस्क को खाली करने के लिए, सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद "नई चैट" पर क्लिक करें.
बधाई हो! आपने असल ज़िंदगी की रोज़मर्रा की एक समस्या को सुरक्षित और असरदार तरीके से हल करने के लिए, एआई का इस्तेमाल करना सीख लिया है.
सोचें
मॉड्यूल के अगले सेक्शन पर जाने से पहले, इस बारे में सोचें:
आम-तौर पर इस्तेमाल होने वाले सर्च इंजन से अलग-अलग जगहों के बारे में रिसर्च करने, उनके खुलने-बंद होने का समय देखने, और इस यात्रा की पूरी योजना बनाने में आपको कितना समय लगता? इसके मुकाबले, एआई ने आपके लिए यह काम सिर्फ़ 10 सेकंड में कर दिया.
