क्या आपने कभी सोचा है कि आपके पसंदीदा ऐप्लिकेशन, आपको अगले कॉन्टेंट का सुझाव कैसे दे पाते हैं या स्मार्ट स्पीकर को आपके सवालों के जवाब कैसे पता होते हैं? इसका जवाब है, एआई की मदद से! इस यूनिट में हम आपको बताएंगे कि एआई क्या है और पर्दे के पीछे रहकर यह कैसे काम करता है. यहां आपको सेल्फ़-ड्राइविंग कारों के नेविगेशन में मदद करने वाले प्रोग्राम से लेकर आपके साथ चैट करने वाले बॉट तक, कई तरह के एआई की जानकारी मिलेगी. इसके बाद, आपको यहां मिली जानकारी के आधार पर रोज़मर्रा के काम में मदद करने वाले उन टूल की पहचान करनी होगी जिनमें एआई का इस्तेमाल होता है. चलिए, शुरू करते हैं!