एआई का इस्तेमाल करना सीखने का मतलब सिर्फ़ यह जानना नहीं है कि इससे क्या-क्या किया जा सकता है, बल्कि इसका इस्तेमाल करते समय स्मार्ट तरीके से और सोच-समझकर फ़ैसले लेना भी है. इस यूनिट में बताया गया है कि एआई के आउटपुट को देखते समय गहराई से सोचना क्यों ज़रूरी है, एआई के आउटपुट में पक्षपात की पहचान कैसे करें और ऐसा करना क्यों ज़रूरी है. साथ ही, किसी भी एआई टूल का इस्तेमाल करते समय अपनी निजी जानकारी को गोपनीय बनाए रखने का तरीका क्या है. इस यूनिट के आखिर में एक गेम है जिसे खेलकर, अपने फ़ैसले लेने की क्षमता को परखा जा सकता है. आइए जानते हैं कि Gemini को नैतिकता और ज़िम्मेदारी के साथ, असरदार तरीके से कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है!