आपने अब तक यह सीखा कि एआई क्या है और इसे ज़िम्मेदारी से कैसे इस्तेमाल करना है. साथ ही, आपने Gemini और NotebookLM जैसे बेहतरीन टूल का इस्तेमाल करना भी सीखा. कोर्स के इस आखिरी चैप्टर में आपको अपनी 'एआई सुपरपावर: दमदार प्रॉम्प्ट लिखना!' के बारे में पता चलेगा. प्रॉम्प्ट, उन निर्देशों को कहा जाता है जो उपयोगकर्ता एआई को देते हैं. अगर आपके निर्देश सही नहीं होंगे, तो नतीजे भी सही नहीं मिलेंगे. अगर आपके निर्देश सही होंगे, तो नतीजे भी ज़रूरत के मुताबिक ही मिलेंगे. आपको पीएआरटीएस फ़्रेमवर्क का इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा, ताकि आपको हर बार पहले से बेहतर, सटीक, और ज़्यादा काम के नतीजे मिलें. पीएआरटीएस के इस्तेमाल में महारत हासिल करने से आपको एआई की असली क्षमता का एहसास होगा!