क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ़ आसान अंग्रेज़ी शब्दों में लिखकर, अपनी खुद की इंटरैक्टिव वेबसाइट, स्टूडेंट के लिए क्विज़ ऐप्लिकेशन या डिजिटल पोर्टफ़ोलियो बनाने का अनुभव कैसा होगा? डिजिटल क्लासरूम टूल के लिए हममें से कई लोगों के पास शानदार आइडिया होते हैं, लेकिन HTML, CSS या JavaScript जैसी मुश्किल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखने का समय न होने से इन्हें लागू करना संभव नहीं हो पाता.

इस सेशन में, हम जानेंगे कि प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखे बिना इंटरैक्टिव वेब पेज कैसे तैयार किए जा सकते हैं. हम "वाइब कोडिंग" के बारे में गहराई से बात करेंगे, जो कोडिंग की दुनिया में एक ऐतिहासिक बदलाव है.

वाइब कोडिंग, सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट की एक ऐसी प्रोसेस है जिसमें आपको किसी डिजिटल टूल की "वाइब", यानी उसके काम, डिज़ाइन, और लक्ष्य के बारे में, सरल अंग्रेज़ी या अपनी पसंद की किसी अन्य भाषा में बताना होता है. इसके बाद, सारा तकनीकी काम Gemini संभाल लेता है..

इसकी मदद से, आपको पता चलेगा कि एआई के साथ सिर्फ़ बातचीत करके तुरंत अपनी पसंद के मुताबिक इंटरैक्टिव वेब पेज कैसे तैयार किए जा सकते हैं. आखिर में, हम Gemini Canvas का इस्तेमाल करके, इस जानकारी को तुरंत प्रैक्टिकल रूप देंगे. इसमें आपको बिना कोई कोड लिखे, अपना इंटरैक्टिव अकादमिक पोर्टफ़ोलियो डिज़ाइन और लॉन्च करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया जाएगा. आइए, शुरू करें!