बतौर शिक्षक, हम लेसन प्लान तैयार करने और सीखने-सिखाने के अलग-अलग तरीकों के हिसाब से कॉन्टेंट बनाने में काफ़ी समय लगाते हैं. एक ही क्लास में 40 से 60 छात्र-छात्राएं हों, तो हर बच्चे की सीखने की रफ़्तार के हिसाब से पढ़ाना नामुमकिन सा लगता है.
ऐसे में, आपकी मदद के लिए एक टीचिंग असिस्टेंट मिल जाए, तो कैसे रहेगा? Google Gemini में आपका स्वागत है, यह आपका नया एआई असिस्टेंट है. अगले 15 मिनट में, जानें कि अपनी क्लास के लिए नतीजों पर आधारित लेसन प्लान और छात्रों की अलग-अलग ज़रूरतों के हिसाब से वर्कशीट जल्दी कैसे तैयार की जा सकती हैं. आइए, अपना समय बचाएं और छात्र-छात्राओं के लिए हर पाठ को पहले से ज़्यादा दिलचस्प बनाएं!

