शिक्षकों के तौर पर, आपका हर दिन अपने आप में खास और अलग होता है. आपको कभी लेसन प्लान बनाना होता है, तो अगले ही घंटे किसी स्टूडेंट को मुश्किल कॉन्सेप्ट समझाना होता है. इसके बाद, आपको पैरेंट्स से बातचीत करने की जिम्मेदारी संभालनी होती है.

ऐसे में Gemini एक सहयोगी और मददगार साथी के तौर पर काम करता है. अगले कुछ मिनटों में, हम Gemini के बारे में जानेंगे, इसकी सुविधाओं को समझेंगे, और जानेंगे कि यह आपके रूटीन कामों में कैसे मदद कर सकता है.

आइए जानते हैं, Gemini का इस्तेमाल अपनी क्लास के हिसाब से, एक फ़ायदेमंद टूल की तरह कैसे किया जा सकता है. Gemini का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाएं!