शिक्षा के आधुनिक दौर में, हम सिर्फ़ सामान्य डिजिटल टूल तक सीमित न रहकर, “पढ़ाने में मददगार असिस्टेंट” तैयार कर रहे हैं. Gemini Notebook रिसर्च और विश्लेषण करने वाला, आपका एआई पार्टनर है. यह सिर्फ़ आपके दिए गए कॉन्टेंट के आधार पर जवाब देता है. अपने शैक्षणिक संसाधनों के आधार पर नए संसाधन तैयार करें, चैट करें, और मिलकर सोच-विचार करें.

चाहे बतौर प्रोफ़ेसर नए कोर्स के लिए ढेरों रिसर्च पेपर मैनेज करने हों या किंडरगार्टन से बारहवीं क्लास तक के शिक्षक के तौर पर इतिहास के किसी पाठ के लिए अलग-अलग प्राइमरी सोर्स से खास जानकारी इकट्ठा करनी हो, Gemini Notebook हर परिस्थिति में, तेज़ी से सीखने-सिखाने और जानकारी शेयर करने में आपकी मदद कर सकता है.

इस सेशन में, हम Gemini Notebook के काम करने के बुनियादी तरीकों को समझेंगे. साथ ही, यह भी सीखेंगे कि कैसे एआई टूल को आपके चुने हुए सोर्स के आधार पर जवाब देने के लिए तैयार किया जाए और कैसे यह टूल आपके रोज़मर्रा के शैक्षणिक कामों में एक क्रिएटिव पार्टनर की तरह मदद कर सकता है.